फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा संचालक के खिलाफ की जाए कार्रवाई

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शिकायत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मदरसा दारुल उलूम जेरे निगरानी भोगांव की छात्राएं सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचीं। डीआईओएस को बताया कि मदरसा संचालक ने कन्या विद्याधन के नाम पर उनसे तीन से पांच हजार रुपये लिए हैं। साथ ही कन्या विद्याधन भी नहीं दिलाया। जांच कराकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि स्कूल संचालक ने कन्या विद्याधन दिलाने के नाम पर उनसे तीन से पांच-पांच हजार रुपये तक लिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि यदि उनका मेरिट में नंबर नहीं आएगा तो उन लोगों के नंबर बढ़वा दिए जाएंगे। उसके बाद भी कन्या विद्याधन नहीं दिलाया और रुपये मांगने पर धमकी दी जा रही है। 
इससे आक्रोशित सिकंदरपुर की छात्राओं ने डीआईओएस आरपी यादव को प्रार्थना पत्र दिया। वहीं डीआईओएस आरपी यादव ने पात्र छात्राओं की सूची भी दिखाई। साथ ही आश्वासन दिया यदि मदरसा संचालक ने यह किया है तो जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें