फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छोटी नगरिया में दो घरों के ताले तोड़कर चोरी

Tue, 06 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो11 चोरी की घटना के बाद खुली अलमारी व बिखरा सामान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है, सोमवार रात को चोरों ने छोटी नगरिया स्थित दो घरों के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी, मंगलवार सुबह पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

छोटी नगरिया निवासी प्रेम चंद्र कश्यप कुछ दिनों पहले अपने पुत्र की शादी करने के बाद परिवार सहित दिल्ली चले गए थे। नगरिया स्थित मकान पर ताला लगा हुआ था। सोमवार रात को चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पास ही सुरेश फौजी के मकान के भी ताले तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दी। मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। प्रेम चंद्र को घर में हुई चोरी की जानकारी दे दी गई है, वह दिल्ली से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही घर से चोरी गए जेवर नकदी के बारे में सही जानकारी मिली सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें