फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगरिया वार्ड की कच्ची गलियां जल्द होंगी पक्की

Thu, 15 Jan 2026 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के वार्ड नगरिया में कुछ गलियां आज भी कच्ची हैं। इन गलियों में जलभराव होता है। जलभराव के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर चेयरमैन ने यहां सीसी सड़क बनवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ईओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगरिया वार्ड के लोगों की समस्याओं को चेयरमैन संगीता आलोक गुप्ता ने गंभीरता से लिया है। चेयरमैन ने ईओ को निर्देश दिए हैं कि नगरिया वार्ड का सर्वे कराया जाए। यहां की कच्ची गलियों की जगह सीसी सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड की अगली बैठक में रखा जाए। चेयरमैन ने बताया कि शहर के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगरिया वार्ड ही नहीं अन्य वार्ड की समस्याओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बोर्ड की अगली बैठक में यहां भी काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें