फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

Thu, 15 Jan 2026 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की नगला रते में मंगलवार रात एक मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

नगला रते निवासी 26 वर्षीय साहिल शंखवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मंगलवार रात भाई पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सोने गया था। सुबह जब पत्नी उठी तो साहिल को शव पंखा के कुंडे में अंगोछे के फंदे पर लटका था। पत्नी की चीख पुकार सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजन ने बताया कि कुछ दिन से साहिल मानसिक रूप से परेशान था, आठ फरवरी को बहन वैष्णवी की शादी होनी है। साहिल की असमय मौत से घर में मातम छाया है।


शादी वाले घर में छाया मातम
साहिल की बहन की 8 फरवरी को शादी होनी थी। सभी घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। ऐसे में साहिल की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। परिजन जान की नहीं पा रहे कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें