फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक दुकान में घुसा, महिला की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक ट्रक दुकान और मकान में घुस गया। हादसे में दुकान पर बैठी महिला की मौत हो गई। दुकान के पास खड़े महिला के पति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं लोगों ने चालक को मकान में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले चालक को कर दिया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम विघरई निवासी मान सिंह का मकान और दुकान मैनपुरी-आगरा मार्ग पर सड़क किनारे है। दुकान में वह परचून और सब्जी बेचने का काम करते हैं। मंगलवार की शाम वह अपने मकान के बाहर खड़े थे। पत्नी विमला देवी (40) दुकान पर बैठी थी। तभी आगरा की ओर से आए तेज रफ्तार के ट्रक का चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक दुकान और मकान में घुस  गया। इससे विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मान सिंह, राजू, सतीश, महेश निवासी विघरई तथा रवींद्र निवासी नगला माह थाना दन्नाहार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की मारपीट शुरू कर दी। गांव के कुछ संभ्रांत लोगों ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुटाकर एक मकान में बंद करा दिया। सूचना थाना पुलिस को दी गई है। ट्रक में चावल लदा हुआ है। चालक कौन है और चावल लेकर कहां जा रहा था यह जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें