फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबोध का नगर आगमन पर अभिनंदन

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा लखनऊ में पार्टी में शामिल किए जाने के बाद बुधवार को सुबोध यादव नगर में आए। उनका भाजपा पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों ने अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही पदाधिकारियों का सम्मान सुरक्षित है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के करहल चौराहा पर नगर की सीमा पर सुबोध का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य करती है। वहां कार्यकर्ता की मेहनत का उचित मूल्यांकन होता है। उन्होंने कहा कि जिले में भजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नगर में कई जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर सुशील, डाक्टर चंद्रमोहन, डाक्टर ओमशंकर, डाक्टर अरुण चौहान, शंकर वर्मा, हरी वर्मा, डाक्टर उमर सिद्दीकी, डाक्टर रफीक, वैध संजीव मिश्रा, बंटी चौहान, अरविंद भदौरिया, उमेश पालीवाल, नीरज यादव आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें