फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में आगरा की टीम अव्वल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सनातन धर्म इंटर कालेज हसनपुर में मंगलवार को मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी की टीमों ने प्रतिभाग किया। मैच का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में आगरा और मैनपुरी की टीम में मैच खेला गया। इसमें आगरा ने मैनपुरी को 4-0 से पराजित कर विजयी हासिल की। दूसरा मैच फीरोजाबाद और मथुरा के बीच खेला गया। जिसमें मथुरा ने फीरोजाबाद केा 2-0 से पराजित कर जीत हासिल की। सबजूनियर वर्ग में आगरा के बालकों को मथुरा ने 1-0 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आगरा ने मैनपुरी को 4-0 से पराजित कर विजयी हासिल की है। वहीं फाइनल मैच में आगरा की टीम ने मथुरा को 1-0 से हराकर अव्वल स्थान पर रही। निर्णायक मंडल की भूमिका खेल एवं क्रीड़ाधिकारी स्वतंत्र मिश्रा और खेल समिति के सचिव प्रधानाचार्य हर प्रसाद यादव ने निभाई। स्वतंत्र मिश्रा ने बताया कि विजयी टीमें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस मौके पर आराध्य पांडेय, रघुवीर प्रसाद, राजेंद्र कुमार, कन्हैयालाल, सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें