फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से जली झोंपड़ी

Sat, 22 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से जली झोंपड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम कूकामई में एक हरिजन व्यक्ति के घर के ऊपर रखी झोंपड़ी में आग लगने से उसका हजारों का नुकसान हो गया। उक्त व्यक्ति झोंपड़ी रखकर ही अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कूकामई निवासी दिनेश पुत्र पातीराम कोरी गांव में अपने भाइयों के मकान के ऊपर झोंपड़ी रखकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। नीचे वाले हिस्से में उसके तीन भाई रहते हैं। बीते दिन दोपहर के लगभग 12 बजे दिनेश की पत्नी चूल्हे पर खाना पका रही थी। तभी चूल्हे की चिंगारी से निकली आग से झोंपड़ी में आग लग गई। दिनेश की पत्नी कुछ भी समझ पाती तब तक झोपड़ी धू धू कर जलने लगी। झोपड़ी के जलने से उसमें रखा चार बोरा गेहूं, एक बोरा मक्का, एक बोरा मूंगफली, बीस किलो देशी घी और 15 हजार रुपये और घरेलू सामान सहित वस्त्र आदि सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित की सूचना पर बसपा नेता कृष्णगोपाल सुमन, पीसी शाक्य, दुर्गेश गुप्ता, ग्राम प्रधान केशवप्रधान के साथ क्षेत्रीय लेखपाल कृपाल सिंह ने मौका मुआयना किया। पीड़ित दिनेश को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

औंछा क्षेत्र के गांव नगला महानंद में अवधेश कुमार पुत्र तिलक सिंह रहते हैं। शनिवार की सुबह उनके मकान से अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर से धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक पूरे घर को आग ने चपेट में ले लिया। वे डर के मारे घर से बाहर निकल आए। हंगामा सुनकर जब तक पड़ोसी आते आग विकराल रूप ले चुकी थी। पीड़ित ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया। आग से घर में रखा हजारों रुपयों का सामान चारपाई, अनाज, कपड़े, जलकर नष्ट हो गए। इसके चलते पीड़ित परिवार के पास खाने तक के लिए कुछ नहीं बचा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसओ औंछा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। शीघ्र ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें