खो-खो मंडलीय प्रतियोगिता में फीरोजाबाद का दबदबा
- फोटो : अमर उजाला
श्री महावीर इंटर कालेज जौहरीनगर में मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
बालक वर्ग अंडर-14 में फीरोजाबाद ने मथुरा को 10-6 से हराकर जीत हासिल की। बालिका अंडर-14 में फीरोजाबाद ने मथुरा को 6-3 से हराकर पराजित किया। बालक अंडर-19 में भी फीरोजाबाद ने मैनपुरी को 10-6 से हराकर जीत हासिल की। बालिका अंडर-19 में मैनपुरी ने मथुरा को 10-3 से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। कार्यक्रम की निर्णायक मंडल की भूमिका सतेंद्र, कुलदीप, संतोष फीरोजाबाद और संतोष बरनाहल ने निभाई।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से प्रतिभाएं निखरती हैं। अंत में सभी विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. पदम सिंह पदम ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. एके राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक व प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार, प्रवीण कुमार, उमेश चंद्र यादव, सर्वेश कुमार यादव, अनिल प्रताप, संजीव कुमार, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।