फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सहीं नहीं हो सकी पाइपलाइन

Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दूसरे दिन भी सहीं नहीं हो सकी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के तांगा स्टैंड के समीप नगर पालिका के नलकूप की पाइपलाइन टूट गई है। मंगलवार से इसे सही करने में पालिका की टीम लगी है, लेकिन अभी तक यह लाइन सही नहीं हो सकी है। इसके चलते आधे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित है। वहीं जहां पानी आया भी वह भी गंदा।
विज्ञापन

सिटी पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित तांगा स्टैंड के पास नगर पालिका के नलकूप की पाइप लाइट टूट गई है। इसके चलते लगभग आधेे क्षेत्र की पेयजलापूर्ति बाधित हो गई। हालांकि पालिका ने पानी की सप्लाई दी लेकिन गंदा पानी पहुंचा। इसके चलते सर्दी में लोगाें की पानी की किल्लत से भारी परेशान उठानी पड़ी। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। वहीं पालिका के जलकल विभाग की टीम दूसरे दिन भी देर शाम तक सही कराने में लगी रही, लेकिन वह सही नहीं हो सकी। वहीं पाइपलाइन सही कराने के चलते आवागमन भी राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। ईओ रामपाल यादव का कहना है कि काम चल रहा है। शीघ्र ही पाइपलाइन सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें