फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी से भी ट्रेनों को गुजारा गया

Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी से भी ट्रेनों को गुजारा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा-कानपुर ट्रैक पर बुधवार की सुबह हुए हादसे के बाद सुबह ही रेलवे अधिकारियों ने मैनपुरी स्टेशन के अधिकारियों को हाई अलर्ट रखने के निर्देश दिए। कहा किसी भी समय मैनपुरी रूट से अन्य ट्रेनें गुजारी जा सकती हैं। इसी मध्य स्टेशन अधीक्षक को सूचना मिली कि तूफान एक्सप्रेस को मैनपुरी होकर गुजारा जाएगा। अधीक्षक एसके सिंह सहित अन्य स्टाफ अलर्ट हो गया। सायं 5:30 बजे इटावा से चली तूफान एक्सप्रेस मैनपुरी स्टेशन पहुंची। इसी बीच फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पहुंच गई। जिसकी वजह से तूफान एक्सप्रेस को मैनपुरी स्टेशन पर ही रोक दिया गया। लगभग 10 मिनट तक रोकने के बाद तूफान एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। तूफान एक्सप्रेस देखने के लिए कई लोग स्टेशन पहुंच गए। जिसके बाद भी अन्य ट्रेनों के गुजारे जाने की संभावना के चलते अधिकारी पूरी तरह सतर्क थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें