फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली में निकाला ताजियों का जुलूस

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। शनिवार को मोहर्रम पर कस्बा एवं क्षेत्र के लोग ताजियों को देखने के लिए उमड़ पड़े। शनिवार की दोपहर के बाद कस्बा के कई स्थानों से ताजिये देर शाम तक तकिये वाली मस्जिद पर एकत्रित किए गए। जहां से अब्दुल सलाम नेताजी द्वारा हरी झंडी दिखाकर ताजियों के जुलूस को रवाना किया गया।
विज्ञापन

ताजियों का जुलूस मोहल्ला सराय, महाजनान, घरनाजपुर, कानून गोयान होता हुआ सदर बाजार पहुंचा। जहां जैन मंदिर चौराहे पर शरीफ खां नेताजी तथा मोहर्रम कमेटी द्वारा ताजियेदार नूर मोहम्मद, कल्लन खां, आसिफ, मुबीन, आशू राईन, रिहान कुरैशी, सनी कुरैशी, इरफान बिजली वाले, मुकीम अब्बासी, परवेज अंसारी, इरशाद, सरवर हुसैन सीबू कुरैशी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर लक्ष्मनगंज स्थित सदर बाजार में अखाड़े का आयोजन किया गया। उसके बाद ताजियों का जुलूस जैन मंदिर वाली गली होकर करबला पहुंचा। जहां नजर फातिहा तथा कुरान ख्वानी के बाद गमगीन माहौल में ताजियों सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस मौके पर शरीफ खां, सदर इसरार खां, इकबाल टेलर, इरशाद फारूखी, गुड्डू फारूखी, शाकिर कुरैशी, राजू टेलर, रिजवान फारूखी, डाक्टर यासीन खां, कल्लू खां, पूर्व सभासद अजमेरी खां, शाकिर हुसैन फारूखी, अजमेरी टेलर आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें