फोटो 11 ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताते विधायक भोगांव। संवाद
बेवर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला सुदामा में बुधवार को पहुंचे विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने एक कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बताईं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के दर्द को अच्छी तरह से समझते हैं। उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में सरकार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान कर रही है। बहुत से लाभार्थियों के पक्के मकान बन चुके हैं, जिनके शेष रह गए हैं, उन्हें भी जल्द ही पक्का घर दिया जाएगा। इस मौके पर गिरंद सिंह, अजीत कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे।