फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि कनिष्ठ प्रावैधिक पदों की नियमावली प्रख्यापित की जाए। लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ प्रावैधिक के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। लोक निर्माण विभाग में बेलदार, चौकीदार, हेल्पर आदि के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। आउट सोर्सिंग, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर विभागीय संविदा, दैनिक वेतन पर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। 
ज्ञापन में कहा कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कनिष्ठ प्रावैधिक एवं फील्ड में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संघ का पांच सूत्रीय न्यायोचित मांग पत्र काफी लंबे समय से लंबित है। जिनके निराकरण को आलाधिकारियेां से बार-बार कहा गया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। 
विज्ञापन

इस मौके पर अमर सिंह, देवेंद्र कुमार, जमुना दयाल, यशपाल, राकेश बाबू, राकेश कुमार, रामनरेश, देवी दयाल, महावीर, सुरेश चंद्र, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें