फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में विकलांगों की समस्याओं पर चर्चा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल तिराहे पर विकलांग एकता कमेटी की मासिक बैठक हुई। बैठक में विकलांगों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

रविवार को हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने विकलांग समस्याओं से शासन को अवगत कराने की बात कही। जिलाध्यक्ष कुमोद कुमार ने कहा कई बार विकलांग एकता कमेटी पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में अधिकारियों को अवगत करा चुकी है लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया की 15 जनवरी को एक बार फिर विकलांग एकता कमेटी अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपेगी। इसमें विकलांगों के लिए आवास, शौचालय, बीपीएल कार्ड, पेंशन, योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी समेत पांच प्रमुख समस्या निस्तारण की मांग करेगी। मासिक बैठक के मौके पर आदेश कुमार, रोशन यादव, चंद्रभान, शिवराज, बादशाह, जगमोहन, विजय कुमारी, वीकेश कुमारी, विनीता, ममता, संगीता आदि विकलांग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें