फोटो 12 बजाजा बाजार स्थित दुकान पर कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
मैनपुरी। खरमास हटने के साथ ही बाजारों में खरीदारी शुरू होने से रौनक लौट आई है। ग्राहकों से बाजार गुलजार हो रहे हैं, बाजारों में चहल-पहल बढ़ने से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे है।
बाजार में कपड़े, बर्तन, किराना के सामान आदि की खरीदारी तेज हो गई है। मकर संक्रांति के बाद से शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई है। जिन घरों में शादियां होनी है, वहां तैयारियां शुरू हो गई है। शादी सीजन से पहले बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है।
शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार, लेनगंज, करहल रोड, स्टेशन रोड आदि बाजारों में स्थित दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है।
कपड़ा कारोबारी नारायण गुप्ता ने बताया कि बाजार में दूल्हा-दुल्हन के परिधानों के साथ परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।
डिजाइनर लहंगे, साड़ियां, शेरवानी, इंडो-वेस्टर्स परिधान आदि की खूब बिक्री हो रही है। दुकानदार ने बताया कि बाजार में विभिन्न डिजाइन और वैरायटी के लहंगे और साड़ियां उपलब्ध हैं।