फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार से सरसों को होगा नुकसान

Fri, 09 Dec 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कोहरे की मार से सरसों को होगा नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में लगातार बढ़ रहे कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ होगा, लेकिन सरसों, लहसुन और आलू की फसल प्रभावित होने की संभावना है। अगर फसलों को नुकसान हुआ तो किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

फसलों के सीजन में इस समय सरसों, गेंहू, आलू, लहसुन की फसल है। लगातार पड़ रहे कोहरे से गेहूं को छोड़ बाकी फसलों में नुकसान हो सकता है। किसानों के अनुसार कोहरे का सबसे ज्यादा असर सरसों की फसल पर पडे़गा। किसान राजाराम का कहना है कि उन्होंने 10 बीघा खेत में सरसों की है। कोहरे से उनकी सरसों की फसल में नुकसान होता नजर आ रहा है।
जिन खेतों में एक महीने पहले आलू बोया गया है उनको नुकसान के साथ ही झुलसा रोग लगने की संभावना है। जबकि गेहूं की फसल के लिए कोहरा फायदेमंद है। सरसों की फसल को कोहरे से नुकसान और लहसुन की फसल में भी कुछ फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन

                                      पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी  
आलू की अगैती और पिछैती फसल को झ़लसा रोग से बचाने के लिए जिंक मैग्नीज कार्बोनेट दो से 2.50 किलो तक 800 से 1000 लीटर पानी में अथवा मैंकोजेब दो से 2.50 किलो तक 800 से 1000 लीटर पानी तक में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर छिडकाव करें।
विज्ञापन

                                        सुरेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें