फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लगी आग 15 लाख का नुकसान

Fri, 04 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बैंक में लगी आग 15 लाख का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित एक बैंक में गुरुवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही जहां बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं दो दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग बुझने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बैंक में आग से 15 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 गुरुवार की शाम को स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा को बंद कर अधिकारी घर चले गए। देर रात करीब 11.30 बजे बैंक के गार्ड राजेश ने कार्यालय से धुआं निकलता देखा। यह देख वह घबरा गया। उसने तत्काल इसकी सूचना चीफ मैनेजर प्रदीप कुमार को दी। वे मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद लगभग 12 बजे मौके पर दमकल पहुंच गई। दो दमकल ने बैंक की शाखा में लगी आग को बुझाया। तब कहीं जाकर सभी ने राहत की सांस ली। बैंक अधिकारियों ने बताया कि आग से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग से एक कंप्यूटर समेत कई सामान जल गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें