फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की सोच रखने वाला हो विधायक

Wed, 18 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
विकास की सोच रखने वाला हो विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनावी माहौल बनते ही लोग विधायक को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आम ओ खास आदमी चाहता है कि ऐसा विधायक चुना जाए जिसकी सोच विकासशील के साथ ही वह युवाओं को रोजगार दिलाने वाली हो। प्रदेश सरकार की योजनाएं धरातल पर उतारी जाएं। केवल सड़क और बिजली ही नहीं विधायक युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए करें।
विज्ञापन


 चुनावी दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर लोग अपने मन की बात करने लगे हैं। समय के साथ ही लोगों की सोच भी बदलती जा रही है। युवाओं के बेहतर भविष्य की चिंता बुजुर्गों को सता रही है वहीं युवा भी रोजगार दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास करने वाले विधायक को चुनने की बात करने लगे हैं। जाति और धर्म के नाम पर वोट देने की बजाए अब लोग प्रत्याशी की छवि और उसकी विकासशील सोच को वोट देते समय वरीयता देने की बात करते नजर आ रहे हैं। लोग अब समस्याओं को हल करने वाली सरकार बनाना चाहते हैं। कचहरी रोड स्थित एक चाय की दुकान पर कुछ इसी तरह की बातें सुनने को मिली।

राजा का बाग निवासी अनूप चौहान का कहना है विधायक उसे चुना जाए जो विकास की सोच रखता हो। विकास कराने में उसका नजरिया जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकासशील हो।
विज्ञापन

कुरावली निवासी रमाकांत बाथम ने कहा केवल सड़क और बिजली ही समय की मांग नहीं है। युवाओं के भविष्य की चिंता करने वाली सोच का विधायक होना चाहिए।
छपट्टी निवासी अंकित चौहान का कहना है जिले में किसी बड़े उद्योग की जरूरत है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। अपने अधिकारों का प्रयोग करके उद्योग स्थापना में पहल वाला विधायक हो।
बेवर निवासी अंकित चौहान का कहना है हर बार हम लुभावने नारों से छले गए हैं। विधायक भी अपने कार्यकाल में युवाओं के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर सके हैं। विधायक चुनते समय हमको जातिवाद से हटकर भावी पीढ़ी के भविष्य को देखना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें