यादव नगर स्थित गली नंबर तीन में 60 मीटर इंटर लॉकिंग सड़क का चेयरमैन ने मंगलवार को लोकार्पण किया। इस दौरान कहा कि नगर में विकास कराना ही उनका उद्देश्य है।
मंगलवार को यादव नगर स्थित गली नंबर तीन में 60 मीटर इंटर लॉकिंग सड़क का पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास रहा है कि नगर क्षेत्र में कोई भी गली और सड़क कच्ची न रहे।
इसके बाद भी जो सड़कें कच्ची रह गई हैं उन्हें भी शीघ्र पक्का कराने की तैयारी चल रही है। पालिका की टीम द्वारा गली मोहल्लों की कच्ची पड़ी सड़कों का सर्वे किया जा रहा है। ताकि उनको पक्का कराया जाए और स्थानीय निवासियों को राहत मिले।
उन्होंने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने के लिए जगह-जगह पालिका ने वाटर कूलर लगवा रखे हैं। इस मौके पर उनके साथ जेई जमुना सिंह, अवधेश शर्मा, राजू चौधरी, टीटू गुप्ता, सुधा, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।