शनिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापारी अनिल अग्रवाल ने घंटाघर स्थित महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। जयंती के उपलक्ष्य में महोत्सव समिति ने फल का वितरण किया। अग्रसेन चौक घंटाघर पर भोजन वितरण किया गया।
महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक राजकुमार यादव ने विधि विधान और पूजा अर्चना कर किया।
वहीं शोभायात्रा करहल रोड से प्रारंभ होकर नगर के बड़ा चौराहा, घंटाघर, लेनगंज, कृष्णा टाकीज होती हुई अग्रसेन बालिका जूनियर हाईस्कूल करहल रोड पर पहुंच समाप्त हुई। शोभायात्रा में अनेक झांकियां शोभायमान थीं। सबसे पीछे महाराजा अग्रसेन का रथ चल रहा था। जगह-जगह लोगों ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर संजय अग्रवाल, अशोक गोयल, डाक्टर सीपी गोयल, अनिल अग्रवाल, वरुण खंडेलवाल, घनश्यामदास गुप्ता, रोहित, दीपक अग्रवाल, राजकुमार गोयल, राहुल अग्रवाल, अमित बंसल, उमेश अग्रवाल, सुमित बंसल, बीनू बंसल, जितेंद्र अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, गौरव बंसल, रामगोपाल अग्रवाल, डा. चंद्र मोहन, रतन प्रकाश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।