फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकसित समाज सेवा समिति की रज कलश यात्रा शनिवार को लखनऊ से बेवर पहुंची। सुभाष पार्क, शहीद स्मारक, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की। 
विज्ञापन

अमर शहीद श्रद्धांजलि यात्रा एवं शहीदों की समाधियों की रज कलश यात्रा का सुभाष पार्क में सभासद शमशाद अली, अफसार अली ने स्वागत किया। यात्रा में राममनोहर लोहिया विद्यालय के बच्चे और अमर शहीद इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट शामिल हुए। शहीद स्मारक और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर  श्रद्धांजलि देकर यात्रा अंजनी की ओर चली गई। इंद्रपाल सिंह यादव, सरितकांत गुप्ता भाटिया, धर्मेंद्र यादव अज्ञानी, संजीव एटम, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप प्रताप सिंह, कैप्टन यांश सिंह, सुभाष यादव, श्याम त्रिपाठी, आकाश प्रताप चौहान, सोनू प्रधान आदि मौजूद थे। बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी में कारगिल शहीद प्रवीन यादव के स्मारक पर रज यात्रा में शामिल समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजली दी। इस मौके पर संस्थापक धर्मेंद्र अज्ञानी, उमेश यादव, अरुण दीक्षित, रजनीश यादव, सुरेशचंद्र, संजीव यादव, मनमोहन, शहीद प्रवीन के पिता जगदीश सिंह, पत्नी सुमन यादव, रवीेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, अजय यादव, धर्मवीर सिंह प्रधान आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें