फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में तड़प रहे थे घायल, पुलिस बनी मददगार

Thu, 15 Jan 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में ट्रक से हुए हादसे में कार सवार लोग तड़प रहे थे, इस बीच पुलिस मददगार के रूप में सामने आई। प्रभारी निरीक्षक ने फर्ज निभाने के साथ ही मानवीयता दिखाते हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन


स्वस्थ होने के बाद युवक ने अपने व परिजन की ओर से पत्र भेज कर आभार जताया है।दिल्ली के जीपीआरए मोहम्मदपुर आरके पुरम चर्च रोड निवासी नवीन पांडेय ने मैनपुरी पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भेजा। इसमें बताया कि 15 दिसंबर 2025 को वह पत्नी नेहा, बेटी इशिता और हर्षिता के साथ कार से अयोध्या जा रहे थे। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुर्रा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर वह व परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्होंने पुलिस की मदद के लिए फोन मिलाया, जिस पर कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस और थाना प्रभारी विक्रांत गुर्जर मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घायलों के उपचार की सभी व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें