फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवारीजनों का किया सम्मान

Tue, 23 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर शहीदों के परिवारीजनों के सम्मान के साथ मंगलवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा का समापन हो गया। इस दौरान स्टेशन रोड स्थित मैरिजहोम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि रहे प्रदेश के पूर्व महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने महापुरूषों के आदर्श अपनाने पर बल दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान ने दीप प्रज्जवलित करके समापन समारोह का शुभारंभ किया। किया। 
पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि जो शहीद हुए हैं उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। वहीं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने आयोजन को जन-जन में राष्ट्रीयता का जज्बा जगाने वाला बताया। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे जनपद के प्रत्येक बूथ पर गई। लोगों का जबरदस्त साथ मिला। साफ है कि लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पसंद आ रही हैं। इस अवसर पर शहीदों के परिवारीजनों में शामिल यदुनाथ सिंह, छविनाथ सिंह, तोमर सिंह, नागेंद्र सिंह चौहान की पत्नी, कुसमरा के सौरभ शुक्ला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमा तिवारी ने किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह राठौर, मदन चौहान, अरविंद गुप्ता, अरविंद तोमर, ओंकार नाथ पचौरी, बीना श्रीवास्तव, राहुल राठौर, प्रदीप चौहान, प्रेम सिंह शाक्य, अनुराग पांडेय, मंजूषा चौहान, ममता राजपूत, कविता राठौर, सौरभ दुबे, मनोरमा सिंह, शेर सिंह भदौरिया, आलोक अग्निहोत्री, शशिकांत भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें