फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन शाखाओं में बंदूक नहीं, वे करें आवेदन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बैंकाें की सुरक्षा के लिए गुरुवार को एसपी ने पुलिस और बैंक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इसमें बैंकों की सुरक्षा से जुडे़ पहलुओं पर विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

डीआरडीए हाल में शहर और देहातों में स्थित बैंकों और पुलिस अधिकारियों की बैठक में एसपी राकेश शंकर सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने बैठक में मौजूद बैंक अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। साथ ही बैंक में आने वाले संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। बैंक में सुरक्षा उपकरणों को सुचारु रखने के भी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जिन बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। वहां सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए उच्चाधिकारियों को लिखें। जिन शाखाओं में बंदूक नहीं हैं वो सभी लाइसेंस के लिए आवेदन करें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि बैंकों में पैसा लाते ले जाते समय पुलिसकर्मी विशेष सतर्कता बरतें। बिना किसी काम के बैंक में आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ करें। बैठक में एएसपी एसएन सिंह, सीओ सिटी शैलेंद्र लाल के अलावा बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी बैंकों के प्रबंधक मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें