फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने व्यापारियों को दिया धोखा: बनवारीलाल

Sun, 03 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने केंद्र सरकार पर व्यापारियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह फिर से इंस्पेक्टर राज लाकर व्यापारियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। जीएसटी भी उसके इन्हीं प्रयासों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने शुरुआत से ही व्यापारियों का साथ दिया है।
विज्ञापन

वह बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के संस्थापक विशंभर दयाल ने बनारस में नारा दिया था जो व्यापारी हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारी राजनीति से नहीं जुड़ेगा कुछ लाभ नहीं होगा। सपा मुखिया मुलायम सिंह के लिए कहा कि उन्होंने व्यापारियों के लिए सर्वाधिक कार्य किया है। उन्होंने तहबजारी से लेकर चुंगी तक समाप्त की।

जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार एक के बाद एक ऐसे नियम बना रही है जिससे व्यापारियों का नुकसान ही होगा। इसमें जीएसटी सबसे ऊपर है। टैक्स चोरी पर अरुण जेटली आरोपियों को जेल भेजने का कानून लेकर आ रहे हैं। इससे सर्वाधिक नुकसान व्यापारियों का ही होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की चेयरमैन साधना गुप्ता ने कहा कि आए दिन व्यापारियों के साथ वारदात हो रही हैं। इसके लिए सांसद आगे आकर व्यापारियों को हथियारों के लाइसेंस बनवाएं। संगठन के नगर अध्यक्ष राजू ढकरई ने कहा सांसद तेज प्रताप यादव से कहा कि वो पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद में केंद्र सरकार के व्यापारी विरोधी कानूनों का विरोध करें। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद तेज प्रताप यादव ने 150 व्यापारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सपा सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि प्रदेश सरकार ने ही व्यापारियों को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया है। इससे पूर्व सुदिति ग्लोबल एकेडमी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन नसीरुद्दीन वारसी ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्यामवरन शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष अजय राठौर, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राजू ढकरई, सपा नेता मनोज यादव, सुखवीर यादव, ब्लाक प्रमुख यश चौधरी, डॉ. राममोहन, टीपी मामा आदि मौजूद रहे।

छिनैती पर भी हो बीमा
सम्मेलन में मांग की व्यापारियों के साथ बड़े पैमाने पर छिनैती और लूट हो रही है। इसके लिए भी सरकार आगे आकर बीमा योजना लाए। इसका प्रीमियम व्यापारी ही भरें लेकिन उन्हें बीमा की सुरक्षा दी जाए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें