फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशन नदी की सफाई के दौरान धारा मोड़ने की कोशिश

Sat, 02 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
ईशन नदी की सफाई के दौरान धारा मोड़ने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईशन नदी की सफाई के दौरान धारा मोड़ने की कोशिश करने पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों और भाकियू ने काम रुकवा दिया। साथ ही आरोप लगाया कि ठेकेदार एक स्कूल संचालक के कहने पर नदी की धारा मोड़ने का कार्य कर रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि नक्शे में मौजूद नदी की धारा के अनुसार ही नदी की सफाई होगी। वहीं एसडीएम सदर ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ईशन नदी की सफाई का कार्य करा रहा है। पिछले कई दिनों से शमशान घाट मार्ग के पास ईशन नदी की मशीनों से सफाई कराई जा रही है। शनिवार को नदी की सफाई कर चल रहा था। सुबह नदी की धारा में सफाई करने के स्थान पर मशीनों के संचालक अलग स्थान पर मिट्टी हटाने का कार्य करने लगे। यह खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत और आसपास के खेत मालिक भी पहुंच गए। उक्त लोगों ने मशीनों को रुकवा दिया। साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि सिंचाई विभाग के अधिकारी और ठेकेदार एक निजी स्कूल संचालक के निर्देश पर कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि नदी की धारा मोड़ने के लिए अलग से खोदाई करने का कार्य किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर नदी की धारा को बदलने की कोशिश की गई तो भारतीय किसान यूनियन स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। स्थानीय खेत स्वामी ऋषि मिश्रा, सतीश राजपूत और धनेश राजपूत का कहना है कि अगर नदी का रुख मोड़ा गया तो उनकी फसल पर जलभराव का संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए किसी भी कीमत पर नदी के प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र में बदलाव नहीं होने देंगे।
सूचना पर सिंचाई विभाग के जेई एसपी सिंह और अन्य अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम सदर गजेंद्र कुमार को दी। वहीं एसडीएम सदर ने बताया कि नदी पर कब्जा होने और धारा मोड़ने की शिकायत मिली है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तब तक उक्त क्षेत्र में नदी की सफाई न करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें