फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1337 प्रत्याशियों का भाग्य आज होगा मतपेटिकाओं में कैद

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर/बरनाहल। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां और फोर्स मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। सुबह से शुरू हुआ पोलिंग पार्टियां रवाना होने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। उल्लेखनीय है कि अंतिम चरण में बरनाहल और घिरोर ब्लाक में 1137 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं पूरे दिन जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह और एसपी राकेश शंकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन



 बुधवार को एके इंटर कालेज बरनाहल और दयानंद इंटर कालेज घिरोर से मतदान पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान डीएम एसपी ने उपस्थित कार्मिकों, अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में विघ्न डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। डीएम ने बताया कि चतुर्थ चरण के मतदान को सकुशल कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। दोनों विकास खंडों को पांच सुपर जोन में विभाजित कर पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में उपजिलाधिकारियों को सीओ के साथ तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त दोनों विकास खंडों को सात जोन एवं 29 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट पर्याप्त पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर, प्रेक्षक विमल चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रायपुर में मतदान आज
बेवर। विकास खंड बेवर क्षेत्र के मतदान स्थल संख्या 128, कक्ष संख्या दो और मतदान केंद्र संख्या 66 प्राथमिक विद्यालय रायपुर के मतदान को निरस्त कर दिया गया था। इसमें दोबारा मतदान गुरुवार को होगा। उल्लेखनीय है कि पैक्सफेड के अध्यक्ष तोताराम यादव ने इस बूथ पर कैप्चरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। गुरुवार को इस मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होगा।

 एसडीएम भोगांव एमपी गुप्ता ने बुधवार को बेवर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए रवाना किया। एसडीएम ने बताया कि मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय रायपुर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। मतदाता निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें। इस मतदान केंद्र पर 570 मतदाता पुनर्मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें