फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पल्लेदार की मौत पर परिजन ने किया हंगामा

Wed, 17 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। मोहल्ला धनकरी में रहकर पल्लेदारी करने वाले फिरोजाबाद निवासी रज्जाक अली की बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप पर गलत उपचार का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी पर भिजवाया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी रज्जाक (32) मोहल्ला धनकरी में परिवार सहित निवास करता है। कस्बा की गल्ला मंडी में पल्लेदारी कर वह परिवार का भरणपोषण करता है। बुधवार को अपने साले नफीफ के साथ रोज की भांति काम पर गया। शाम को काम से लौटने के बाद खाना खाने पर पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे उपचार के लिए झोलाछाप के पास ले गए। यहां उसकी हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में परिजन सीएचसी बेवर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजन ने हंगामा करते हुए झोलाछाप पर गलत उपचार का आरोप लगाया। सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। खबर लिखे जाने तक पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें