फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एक घंटे 48 मिनट देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

Wed, 17 Dec 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी के साथ कोहरे का असर यातायात पर दिखाई देने लगा है। पिछले तीन दिनों से लगातार ट्रेनें देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार की रात में भी प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस एक घंटे 48 मिनट देरी से मैनपुरी जंक्शन स्टेशन पहुंची। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का जिले के भोगांव और मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव है। जिले से प्रतिदिन करीबन 200 यात्री दिल्ली के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। प्रयागराज से चलकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर 11:20 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है। कोहरे के कारण मंगलवार की रात की भी ट्रेन मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय रात 11:20 के स्थान पर रात 1:08 बजे पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें