स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास पर दिया बल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरसी डिग्री कालेज में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत एमएसएमई विकास संस्थान आगरा द्वारा औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक बीके यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में छात्राओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास पर बल दिया और यह भी बताया कि जीवन में स्वावलंबी होने के लिए आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। डिजिटल, स्टार्टअप और स्टेंडअप इंडिया की चर्चा करते हुए लघु उद्योग के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही छात्राओं को उद्योग लगाने की जानकारी दी। बैंक मैनेजर डीके अग्रवाल ने उद्योगों को स्थापित करने के लिए सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं को बताया।
सीए अत्येंद्र ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और जीएसटी के बारे में बताया। एसोसिएट प्रो. डा. अखिलेश सिंह ने उत्पादों की मार्केटिंग की जानकारी दी। निदेशिका डा. सुशीला त्यागी ने कार्यक्रम के जरिए छात्राओं को स्वावलंबी बनने और महिलाओं से संबंधित उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या डा. शैफाली यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं को नए उद्योग लगाने और सशक्त होने के लिए नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर संयोजिका डा. मधू गुप्ता, डा. कीर्ती जैन, डा. नीलम शाक्य, डा. नेहा शाक्य, शिखा यादव, गौरी मिश्रा रीना दुबे आदि मौजूद रहे।