स्काउट गाइड प्रांगण में साक्षर भारत मिशन विभाग और समेकित शिक्षा के संयुक्त की ओर से अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वह प्रेरकों का मानदेय बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार कार्य कर रही है। बीएसए
रामकरन यादव ने कहा कि हम संकल्प लें कि जिले को पूरे प्रदेश में साक्षरता के नाम पर पहला स्थान दिलाएंगे। डीसी पुष्पेंद्र ने कहा कि साक्षर भारत मिशन में जनपद मंडल में पहले नंबर पर है। इसके चलते उन्होंने सभी प्रेरकों और साक्षरता से संबंधित ब्लाक समन्वयकों से अपील की कि वह और मेहनत से काम करें। अंत में बीएसए सहित सभी मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं डीसी पुष्पेंद्र ने अच्छा कार्य करने वाले ब्लाक समन्वयक और प्रेरकाें की सराहना की। संचालन राकेश पीटीआई ने किया। इस मौके पर एबीएसए असित यादव, सर्वेश यादव, मनेंद्र यादव, डीसी रणधीर बहादुर, ब्लाक कोआर्डिनेटर राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप, मोहित सिंह, गौरव रायजादा जिला व्यायाम शिक्षिका चुन्नी देवी, जिला स्काउट गाइड कैप्टन पूनम गुप्ता, मसूद अली सहित सभी प्रेरक और समेकित शिक्षा के शिक्षक मौजूद थे।