फोटो 15 सपा की बैठक में मौजूद सपा कार्यकर्ता। संवाद
भोगांव। कुरावली रोड पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। गोपालदास लोधी ने कहा कि एसआईआर का काम धीमी गति से चल रहा है। अंतिम तारीख 11 दिसंबर है। इसकी तारीख बढ़ाई जाए ताकि सभी के फार्म जमा हो सकें। मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मूलनिवास सहित कई कागज बनवाने पड़ रहे हैं। पुनरीक्षण की समय सीमा छह महीने और बढ़़ाई जाए। पूर्व मंत्री तोताराम यादव, रामौतार यादव, सूबेदार सिंह, नवनीत सिंह मौजूद रहे।
-
किरायेदारों ने बढ़ाई बीएलओ की टेंशन
भोगांव। एसआईआर के दौरान बीएलओ के सामने सबसे बड़ी समस्या किराएदार बन गए हैं। बीएलओ को वोटर तलाशे नहीं मिल रहे हैं। कई मतदाता घर बदल चुके हैं। अब मकान मालिक भी नहीं बता पा रहे कि वोटर अब कहां पर होंगे। एसआईआर के लिए वर्ष 2003 के मतदाताओं का रिकॉर्ड तलाश किया जा रहा है। अब जो वोटर यहां पर हैं वो तो ठीक है, लेकिन नगर में बड़ी संख्या में किराएदार रहते हैं। जिन किराएदारों ने जिला छोड़ दिया। उनका नाम अब तक सूची में है, लेकिन वो नहीं मिल रहे हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई बीएलओ बताते हैं कि 22 सालों में किराएदारों ने मकान मालिकों से संपर्क ही नहीं किया है। अब बीएलओ ऐसे लोगों को तलाश रहे हैं कि आखिर वह कहां हैं।
-
बीएलओ ने किया सत्यापन
भोगांव। एसआईआर अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों ने मैपिंग कर मतदाताओं के नामों का रविवार को सत्यापन किया। विशेष अभियान के तहत बीआरसी केंद्र पर आयोजित अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं के नामों का मिलान करने के साथ गलतियों को भी सुधारा। विशेष अभियान में सपा कार्यकर्ताओं सहित सभासदों ने भी मतदाताओं के एसआईआर प्रपत्रों को भरने में मदद की। आदिल अख्तर, मोहम्मद बसीम, मोहम्मद रफी, अभिषेक, जयसिंह कश्यप, इमरान जावेद, तौसीफ खान, सभासद कलीमुद्दीन, अहमद अली मौजूद रहे।