फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम का अवलोकन कर रही सोशल ऑडिट टीम

Sun, 07 Dec 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 35 फाटक बंद होने पर गली से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड सुल्तानगंज की आठ ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024-2025 और 2025-2026 में मनरेगा के कामों का सोशल ऑडिट किया जा रहा है। चार जिलों से आई 40 सदस्यीय टीम स्थलीय निरीक्षण कर कामों का भौतिक सत्यापन कर रही है। एक ग्राम पंचायत में 5 सदस्यों की टीम सोशल ऑडिट करके सोशल ऑडिट निदेशालय को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


सोशल ऑडिट निदेशालय ने विकासखंड सुल्तानगंज की आठ ग्राम पंचायतें चिन्हित कर दूसरे जिलों की टीमों से सोशल ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगरा, मथुरा, औरैया, बिजनौर के 40 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन तथा ब्लॉक सोशल ऑडिट कोआर्डीनेटर को सोशल ऑडिट के लिए लगाया गया है। पांच सदस्यों को एक टीम में शामिल कर आठ टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें एक ग्राम पंचायत में पांच दिन रुककर स्थलीय निरीक्षण करके मनरेगा के कामों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं।
विकासखंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत तिसौली, नगला मितकर, नगला सेमर, सिवाई भदौरा, रजवाना, सांडा, सुरजनपुर, पदमपुर छिवकरिया में ग्राम प्रधान तथा रोजगार सेवक को साथ लेकर अभिलेखों के आधार पर कामों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो टीमों को कहीं मानक के विपरीत, तो कहीं आधे अधूरे काम ही मिले हैं।
विज्ञापन





सुल्तानगंज की आठ ग्राम पंचायतों में 40 सदस्यों की टीम मनरेगा के तहत कराए गए कामों का सोशल ऑडिट कर रही हैं। एक टीम में पांच सदस्य शामिल हैं। पांच दिवसीय ऑडिट के बाद टीमें गुण दोष के आधार पर सोशल ऑडिट रिपोर्ट जमा करेंगीं। - एके सिंह, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें