फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति की पाठशाला है संघ का शिक्षा वर्ग

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शिक्षा वर्ग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेवर ब्लाक में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का शुक्रवार को समापन हो गया। शिक्षा वर्ग में सैकड़ों स्वयंसेवकों और शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बौद्धिक प्रमुख तारेश अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शिक्षा वर्ग संस्कृति की पाठशाला है। इसमें शिक्षार्थियों को संस्कारों की शिक्षा दी जाती है। स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास हेतु शारीरिक, बौद्धिक, प्रबंध सेवा, संपर्क, प्रचार का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिला प्रचारक रोहित ने कहा कि एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए भारत को परम वैभव पर पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर समरसता से युक्त समाज का निर्माण हो तथा भारत के ज्ञान विज्ञान की पुनर्स्थापना हो। ऐसा लक्ष्य ध्यान में रखकर संघ के स्वयंसेवक स्वप्रेरणा से भारत मां की सेवा में लगे हुए हैं। मुख्य शिक्षक जिला शारीरिक प्रमुख राहुल मिश्रा, सर्वव्यवस्था प्रमुख शशीकांत भदौरिया, अभिषेक रंजन, वीरेंद्र सिंह चौहान, रामजी भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें