मैनपुरी। प्रदेश नेतृत्व की ओर से भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार 26 नए पदाधिकारियों को संगठन की कमान सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के बाद कार्यकारिणी में अन्य तीन महिलाओं को भी वरीयता देते हुए स्थान दिया गया है। चार नए पदों का सृजन भी किया गया है। इससे पहले कार्यकारिणी गठन की बैठक में कुछ नए नामों को लेकर विवाद हुआ था। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 36 (नए और पुराने) पदाधिकारी शामिल हैं। नई कार्यकारिणी में आधे से ज्यादा युवा और ऊर्जावान चेहरों को अवसर मिला है। इन्हें जिला स्तर पर पार्टी की नीतियां लागू करने का कार्य सौंपा गया है। सूची में शामिल पुराने पदाधिकारियों का अनुभव नए सदस्यों के लिए मार्गदर्शक बनेगा। यह संतुलन पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक माना जा रहा है।जिले की कार्यकारिणी में कुल 26 नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें नए 4 को उपाध्यक्ष, 1 महामंत्री, 7 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 जिला सह कार्यालय मंत्री, 2 जिला सह मीडिया प्रभारी, 1 जिला आईटी संयोजक, 2 जिला आईटी सह संयोजक, 2 जिला सोशल मीडिया सह संयोजक, 1 जिला प्रभारी मन की बात और 3 को जिला सह प्रभारी मन की बात की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुराने पदाधिकारी भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 10 पुराने पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
महिलाओं को मिली जिम्मेदारी : नई कार्यकारिणी में नारी शक्ति को भी स्थान दिया गया है जो पार्टी में महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी। पार्टी में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पहले से ही ममता राजपूत के हाथ में है। वहीं अब नई कार्यकारिणी में तीन नई महिलाओं को जोड़ा गया है। मंत्री के पद पर विशुना सिंह जाटव, संगीता रावत और सीमा बघेल धनगर को जिम्मेदारी दी गई है। इससे जिलाध्यक्ष के हाथ और ज्यादा मजबूत होंगे।
सौरभ तीसरे बार बने मीडिया प्रभारी : नई कार्यकारिणी में जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौरभ दुबे को मिली है। सौरभ को पार्टी में तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पिछले कई सालों से पार्टी की खबरों को मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
चर्चा बनी थी कार्यकारिणी की बैठक : जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए सत्यपाल सिंह सैनी विधान परिषद सदस्य को पर्यवेक्षक बनाया गया था। उन्होंने जब जिले में आकर बैठक की तो कुछ नए नामों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पर्यवेक्षक यहां से बैठक छोड़कर चले गए थे। इसके बाद जिला प्रभारी अनिल चौधरी को पर्यवेक्षक बनाया गया था। उन्होंने कार्यकारिणी गठन की सूची संगठन को सौंपी थी।
ये हैं कार्यकारिणी के पदाधिकारी
उपाध्यक्ष :
अमित गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया (पंकज), विशाल वाल्मीकि, ज्ञानेंद्र चौहान, वीरेंद्र शाक्य, गौरव यादव, नंदीश वशिष्ठ, अरुण प्रताप सिंह चौहान
महामंत्री -हरिओम दुबे, उदय चौहान, भूपेंद्र यादव
मंत्री :
ज्ञानेंद्र सिंह धीरू राठौर, गिरजानंदन शाक्य, भरत गुप्ता (शशांक), प्रमोद कठेरिया वैद्य जी, उदयवीर कश्यप, विशुना सिंह जाटव, संगीता रावत, सीमा बघेल धनगर
कोषाध्यक्ष :
डॉ़ विमल पांडे
जिला कार्यालय मंत्री :अनुभव सक्सेना
जिला सह कार्यालय मंत्री :
देवराज सिंह चौहान , अमरकांत लोधी
जिला मीडिया प्रभारी : सौरभ दुबे
जिला सह मीडिया प्रभारी :तेजस्व चौहान, संदीप पाठक
जिला आईटी संयोजक :
अमित सिंह बैस (रामू)
जिला आईटी सह संयोजक : ल्डी गौतम, रामू चौहान
जिला सोशल मीडिया संयोजक : मनीष बघेल
जिला सोशल मीडिया सह संयोजक : अंकित शर्मा, सोमेश तिवारी
जिला प्रभारी मन की बात : अभय भदौरिया
जिला सह प्रभारी मन की बात : सुखदेव तोमर, चंदन लोधी राजपूत, पंकज बघेल धनगर