फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सुरेश कुशवाह ने गीतों से सजाई महफिल, बटोरी तालियां

Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 35 श्रीदेवी मेला के मंच पर प्रस्तुति देते लोक गायक सुरेंद्र कुशवाह। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर बृहस्पतिवार की रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें लोक गीत गायक सुरेश कुशवाह और गायिका जया ने रोचक श्रोताओं का मन मोह लिया। समूह के कलाकारों ने नृत्य की की रोचक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुरुआत भजन के साथ हुई। इसमें लोकगीत गायक सुरेश कुशवाह ने दुनिया वाले हमको कहे बिहारी मितवा, फाग में रंग बरसे, हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह आदि गीतों से लोगों का मन मोह लिया।लोकगीत गायिका जया ने सैयां मिले लरकईयां मैं का कर सहित एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकार साहिल ने भी लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। संयोजक हिमालय गुप्ता ने अतिथियों को भगवान श्रीराम की मूर्ति देकर स्वागत किया।इस दौरान एसपी सिटी अरुण कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, सीओ संतोष कुमार सिंह, संजीत गौड़, किशन दुबे, रोहित दुबे, निखिल कुदेशिया, अभय दीक्षित, शिवा सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन तारेश अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें