फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली हनुमान जी की शोभायात्रा

Tue, 04 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के बाबा रघुवीर दास जी मंदिर से निकलने वाली प्राचीन हनुमान जी की शोभायात्रा से पूर्व पंजाबी कालोनी के बच्चों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। छोटे-छोटे बच्चों ने वजनी मूर्ति तैयार कर ली है। शाम होते ही बच्चे हनुमान जी की शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारे लगाते कालोनी की गलियों में भ्रमण कर रहे हैं। 
विज्ञापन

बाबा रघुवीर दास जी मंदिर से प्रतिवर्ष नवरात्र की अष्टमी से हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में वजनी मूर्ति धारण किए हनुमान के स्वरूप नगर का भ्रमण करते हैं। मूर्ति धारण करने वाले 10 वर्षीय पवन भाटिया ने बताया कि वह प्रतिवर्ष हनुमान जी की शोभायात्रा में शामिल होते हैं। यह देखकर उन्होंने तथा उनके कुछ दोस्तों ने हनुमान जी की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया। उनके मित्र रजत गंभीर, निखिल अरोरा, शिव अरोरा, अरमान शर्मा ने जेबखर्च से हनुमान जी की मूर्ति बनाई। 
सोमवार की देर शाम कालोनी की गलियों में बच्चों ने शोभायात्रा निकाली। कालोनी के लोगों ने बाहर निकल कर हनुमान जी के स्वरूप की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में सहज सिंह, रितिक, हैमंत, कुशल, अमन सहगल, अंश कालरा, पीयूष छाबड़ा, मोहित, दीपांशु मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें