फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बरामद हुआ 2.50 क्विंटल मांस

Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कार से बरामद हुआ 2.50 क्विंटल मांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह मां शीतला देवी मंदिर बाईपास मार्ग से एक कार में लदे 2.50 क्विंटल मांस बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो तस्कर पुलिस को चकमा देखकर भाग गए। कार को कब्जे में लेकर पुलिस ने मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस शीतला देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध कार की तलाश कर रहे थे। तभी एक बिना नंबर की 800 कार बाईपास मार्ग की ओर जाती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने भाग रही कार का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर डा. किरन सौजिया स्कूल के पास कार में सवार दो तस्कर उतर के भाग गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। तलाशी के दौरान गाड़ी में 10 प्लास्टिक की बोरी में करीब 2.50 क्विंटल मांस भरा हुआ था। कार को जब्त कर पुलिस थाने ले गई। बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर भागे हुए तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें