फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल को दौड़ाया

Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल को दौड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललूपुर में चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल को प्रधान और उनके समर्थकों ने दौड़ा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घायल पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे यहां तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम ललूपुर निवासी अरविंद कुमार ने गांव में गलत चकरोड डाले जाने की शिकायत कुछ दिनों पूर्व उच्चाधिकारियों से की थी। इस पर चकरोड की दोबारा पैमाइश कराने के आदेश तहसीलदार को दिए गए थे। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे लेखपाल वीरेंद्र राठौर पैमाइश करने पहुंचे। यहां जरी डालकर चकरोड को नाप रहे थे। गांव के प्रधान बालकृष्ण अपने साथियों के साथ आ पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी कुछ ही देर में यहां लाठी डंडा चलने लगे। इस दौरान मारपीट कर रहे लोगों ने लेखपाल को भी हड़काया। कुछ लोग लेखपाल को मारने के लिए भी दौडे़। लोगों को आते देख लेखपाल जरी छोड़कर भाग निकले। मारपीट में गांव निवासी अरविंद कुमार, सत्यराम, पृथ्वीराज और सत्यराम का पुत्र घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर वो लोग कोतवाली पहुंचकर मारपीट की सूचना दी। लेखपाल ने बताया कि अधिकारियों के आदेशों के बाद वो चकरोड की नाप करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए मारपीट होता देख वो वहां से निकल आए। उन्होंने तहसीलदार को जानकारी दे दी है। आगे की कार्रवाई तहसीलदार के आदेशों पर की जाएगी। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें