फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसमरा ने पृथ्वीपुर को 20 रनाें से हराया

Sat, 28 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के सदर बाजार स्थित खेल मैदान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार की रात उद्घाटन चेयरमैन जैसीराम यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में कुसमरा टीम ने पृथ्वीपुर को 20 रनों से हराकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में कृष्णा क्लब किशनी ने बसैत टीम को 14 रनों से हरा दिया। 
विज्ञापन


 दस ओवरों के आयोजन के पहले मैच में कुसमरा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम की ओर से रितिक ने 19, अमन यादव ने 15, रंजीत ने 16 रन बनाए। टीम पूरे ओवरों में सात विकेट खोकर 86 रन बना सकी। पृथ्वीपुर की टीम से लल्ला, टिंकू ने दो- दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी उमाकांत क्रिकेट क्लब पृथ्वीपुर की टीम 10 ओवर में 66 रनों पर ही आउट हो गई। कुसमरा टीम ने 20 रनों से जीत हासिल की। टीम की ओर से सर्वाधिक 30 रन सनी ने बनाए। 
कुसमरा की ओर से सीपू, केंड़ी, अमन यादव ने दो- दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच अमन यादव को दिया गया। दूसरे मैच में कृष्णा क्लब किशनी टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने पांच विकेट खोकर 87 रन बनाए। टीम की ओर से प्रमोद 32, आदित्य और सौरभ ने 16- 16 रन का योगदान दिया। बसैत की ओर से आलोक ओर अमित ने दो- दो विकेट लिए। 88 रनों का पीछा करने उतरी बसैत की टीम नौ विकट खोकर 73 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रवी ने केवल 15 रन बनाए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू सका। किशनी की ओर से प्रमोद ने दो, नंदू, शिवम, सौरभ ने एक- एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच प्रमोद को दिया। मैच में अंपायरिंग देवेंद्र श्रीवास्तव, योगेश पालीवाल, कमलेश तिवारी ने, स्कोरिंग शिवा श्रीवास्तव, कमेंट्री उत्तम राठौर ने की। इस मौके पर आयोजक सभासद सोनू चक, महेश श्रीवास्तव, श्रवण कुमार सक्सेना, दिनेश शर्मा, अश्विनी यादव, रामबाबू सविता, इंजीनियर दिमोद चक, रवी तोमर, श्याम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें