फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: थार गाड़ी ने चाऊमीन के ठेले पर मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल; लोगों को कुचलने का प्रयास

Sat, 12 Oct 2024 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में थार गाड़ी चालक ने चाऊमीन के ठेले पर टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
घायल बच्ची को हायर सेंटर के लिए किया गया रेफर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात थार गाड़ी के चालक ने चाऊमीन के ठेले पर टक्कर मार दी। हादसे में दुकानदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के नाहिली चौराहे की है। यहां थार गाड़ी चालक ने सड़क किनारे खड़े चाऊमीन के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ठेला संचालक प्रमोद कुमार निवासी नगला किसी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी रीड़ की हड्डी भी टूट गई। साथ ही पास में खड़ी दिव्यांशी, गुनगुन, तनु, करिश्मा के साथ गुलाम वारिस गंभीर रूप से घायल हो गए। 


विज्ञापन

गाड़ी संचालक टक्कर मारकर गाड़ी को बैक करते हुए शिकोहाबाद की तरफ भाग गया। लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिली तो परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी गोधना ले गए। चाऊमीन विक्रेता की गंभीर हालत देख परिजन सैफई ले गए। वही दिव्यांशु, तनु करिश्मा की गंभीर हालत बनी हुई है। आरोपी थार गाड़ी सवार नशे में होना बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें