फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे अस्थाई प्याऊ

Sun, 26 Apr 2026 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच नगर पालिका परिषद ने शहरवासियों को राहत पहुंचाने के लिए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की है। साफ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका ने मौजूदा इंतजामों को दुरुस्त करने के साथ ही नई अस्थाई सुविधाएं भी शुरू की हैं।
विज्ञापन

शहर में वर्तमान में 5 आरओ वाटर कूलर व 19 सामान्य वाटर कूलर सुचारू रूप से संचालित हैं जिनसे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर के पांच प्रमुख स्थान तहसील परिसर, ठंडी सड़क चौराह, नन्नूमल चौराह, माया पैलेस चौराहा व कचहरी चौराह पर शनिवार से अस्थाई प्याऊ शुरू किए जा रहे हैं जिससे राहगीरों को राहत मिल सके। जलकल विभाग के अनुसार जिले में करीब 1300 हैंडपंप भी पेयजल आपूर्ति में सक्रिय हैं। विभाग ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने या तकनीकी खराबी के चलते जलापूर्ति बाधित होती है तो ऐसे स्थानों पर तुरंत टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। टैंकर से पानी प्राप्त करने के नगर पालिका के जलकल विभाग के टैंकर प्रभारी से मोबाइल नंबर 9761930460 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गर्मी के इस कठिन दौर में पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन ने लोगों से पानी का सीमित उपयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें जिससे समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें