फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो के नीचे दबी बच्ची की मौत, तीन घायल

Sun, 25 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज में दोपहर को अनियंत्रित टेंपो घर के बाहर खेल रही बच्ची के ऊपर पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से बच्ची और तीन टेंपो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने जब बच्ची को टेंपो के नीचे से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आडे़ तिरछे वाहन लगाकर जाम लगा दिया। टेंपो में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गांव करीमगंज वीरेंद्र पांडेय की पुत्री उन्नति (03) रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी मैनपुरी से बिछवां जा रहा टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तेज गति में अचानक ब्रेक लगने के साथ ही टेंपो बालिका पर पलट गया। टेंपो के नीचे दबी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्ची को टेंपो के नीचे से निकाला। हादसे में टेंपो में सवर मोनू निवासी दान चौराहा, ब्रज किशोर निवासी मरहरी, हाकिम भी घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ही वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। सभी घटना के बाद टेंपो छोड़कर भागे चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। काफी देर तक घटनास्थल पर पुलिस के न पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने टेंपो में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने गुस्साई भीड़ को समझाकर जाम खुलवाया।

ब्रेकर न होने से पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे
 मार्ग पर ब्रेकर न होने के चलते पूर्व में भी वहां कई हादसे हो चुके हैं। वर्ष 2009 में अरविंद की पत्नी कांति की मौत हो चुकी है। कई लोग उक्त स्थान पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जाम के दौरान ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें