फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील स्टाफ व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Jan 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
को दर्ज हो गई है। तहसील स्टाफ के साथ अधिवक्ताओं ने भी तहसील गेट पर प्रदर्शन कर 24 घंटे मे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



शुक्रवार को तहसीलदार के न्याय लिपिक शौकीन सिंह यादव के साथ गिरीश पुत्र हाकिम सिंह निवासी निहालपुर थाना एलाऊ ने उनके साथ अभद्रता कर साथियों सहित रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया था। न्याय लिपिक उस समय एसडीएम से मिलकर कार्यालय जा रहे थे। आरोपी गिरीश यादव की पत्नी वर्तमान में पहाड़पुर की प्रधान है। न्याय लिपिक की तहरीर पर थाना पुलिस ने प्रधानपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



शनिवार को तहसील स्टाफ ने सरकारी कार्य बंद रख बैठक की। बैठक में तहसील स्टाफ ने कहा कि इस माहौल में कार्य करना संभव नहीं है। तहसील स्टाफ का कार्य बहिष्कार देख अधिवक्ता भी स्टाफ के साथ हो लिए। तहसील स्टाफ व अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर प्रदर्शन कर थाना पुलिस को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे मे आरोपी प्रधान पति गिरीश यादव की गिरफ्तारी न हुई तो जिले पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील स्टाफ मे शैलेश यादव, मुकेश अवस्थी, नीरज वर्मा, अवधेश शाक्य, शलभ भटनागर, सुरजीत, राजाराम भारती व अधिवक्ताओं में उदयवीर सिंह यादव, जयसिंह, शिशुपाल सिंह शाक्य, जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें