फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपके से आई मौत: घर में कर रही थी काम, अचानक चीखी और गिर गई किशोरी; अस्पताल में डॉक्टर बोले- सॉरी देर हो गई

Sat, 22 Jul 2023 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में चुपके से किशोरी की मौत आ गई। वह घर में काम कर रही थी। अचानक वह चीखी और वहीं गिर गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने कहा कि सॉरी देर हो गई। 
विज्ञापन
demo pic (woman) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घर में काम कर रही किशोरी को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी ती। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना भोगांव थाना क्षेत्र के छिबकरिया गांव की है। गांव निवासी दलवीर सिंह की 14 वर्षीय पुत्री शिखा शुक्रवार की देर शाम घरेलू कामकाज कर रही थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। किशोरी ने देखा तो चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए। सांप के काटने की जानकारी होने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। लोगों की सलाह पर वायगीरों से झाड़ फूंक का सहारा लिया। तमाम प्रयासों के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें