फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किशोर ने पेड़ पर फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले किशोर ने पेड़ पर अंगौछे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन

कस्बा के गांव नगला प्राणनाथ के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे 17 वर्षीय इंदल निवासी जोगीजी थाना खुदावन जिला बेगूसराय जनपद बिहार का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए।
मृतक के बड़े भाई रोशन ने बताया कि आठ दिन पहले इंदल ईंट भट्ठे पर आया था। रविवार दोपहर को वह शौच जाने की बात कह कर गया था। कुछ देर बाद शव पेड़ पर लटका मिला। खुदकुशी क्यों कि इस वजह को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए इंदल का शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें