मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर में शनिवार रात मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव संसारपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:30 बजे उनका गांव के रहने वाले विक्रांत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात पर विक्रांत, सुनील, सनी, अभिषेक, रितिक ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर भाई रामवीर व श्यामवीर बचाने आए तो उन्हें भी पीटा गया। विक्रांत की पत्नी मीना ने भी हाथापाई की। सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया, प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।