फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां ने रुपये देने से किया इंकार...किशोरी की फंदे पर लटकी मिली लाश, परिजनों की निकल गई चीख

Wed, 17 Sep 2025 06:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनुपरी में रुपये नहीं देने पर किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली के नगला बहादुर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने बुधवार सुबह मां से बाजार जाते समय रुपये मांगे, मना करने पर वह गुस्से से भर गई और कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मां ने बेटी का शव फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला बहादुर निवासी हरवीर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री अलका बुधवार की सुबह बाजार जा रही थी। मां सरोजा से कहा कि उसे कुछ रुपये दे दो, मां ने जब रुपये देने से मना कर दिया तो अलका गुस्से में अपने कमरे में चली गई और पंखा के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। 

कुछ देर बाद जब मां कमरे में देखने के लिए गई तो अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। अलका का शव फंदे पर लटका हुआ था। चीख पुकार सुन कर परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा आदि भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया है। अलका की मौत से घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Jaya Kishori: हर मुश्किल को आसान बनाती हैं जया किशोरी की ये 10 बातें, जीवन में बदलाव के लिए बेहद जरूरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें