फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुले बैंक तो उमड़ी भीड़

Tue, 28 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन दिन बाद सोमवार को बैंक खुले तो खातेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाते से पहले लेेनदेन के लिए लाइनों में लगे लोगों में धक्का मुक्की हुई। इसके बाद बैंक कर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने लोगों को लाइन में लगाया।  
विज्ञापन

सोमवार को तीन दिन बाद बैंक खुलने पर सुबह से ही खातेदार पहुंच गए। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण खातों से रुपये निकालने के लिए लोग लाइनों में लग गए। रुपये पहले निकालने के लिए लाइनों में लगे लोगों में जब धक्का मुक्की होने लगी तो बैंककर्मी और सुरक्षा गार्डों ने लोगों को लाइनों में लगाकर काम शुरू कराया। स्टेट बैंक शाखा में लेनदेन करने आए खाताधारक महेश गुप्ता का कहना था उनके परिवार में दो मार्च की शादी है। तीन दिन से बैंक बंद थे। एटीएम में भी कैश नहीं था। खाते से रुपये निकालने की लिमिट होने के कारण शादी में आने वाले खर्चे करने में परेशानी हो रही है। भीड़ अधिक होने के कारण उनको दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा है।
     
एटीएम खाली होने से परेशानी
मैनपुरी। सोमवार को बैंक तो खुले लेकिन अधिकांश एटीएम खाली ही रहे। शहर के बीच केवल दो एटीएम में ही कैश रहा। अधिकांश एटीएम में पूरे दिन नो कैश के बोर्ड ही लटकते रहे। शाम को दोनों एटीएम में भी कैश खत्म होने पर नो कैश के बोर्ड टांग दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें